सीईटी परीक्षा दिसम्बर में, कार्यक्रम और दिशानिर्देश जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा -2026 के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए परीक्षा के समय, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और ड्रेस कोड से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि तलाशी और बायोमेट्रिक जांच समय पर पूरी हो सके।

No comments