ऋषिकेश में 100 मीटर खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत; 26 घायल
ऋषिकेश में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग लोग घायल हैं। हादसे पर सीएम धामी और पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
हादसा ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर हुआ। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर बाजार के पास भोर के समय एक बस रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। बस 32 सीटर वाली थी। जब हादसा हुआ तो 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में दो और लोगों की मौत हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।

No comments