Breaking News

पुष्कर मेले और उर्स के लिए रेलवे ने भीड़ को देखते हुए किए खास इंतजाम

छठ पूजा, पुष्कर मेले और ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 815वें उर्स को देखते हुए अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की अगुवाई में व्यवस्थाओं की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अजमेर, उदयपुर सिटी और मदार स्टेशन से 11 ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसके अलावा अजमेर मंडल से संचालित होने वाली सात से अधिक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

No comments