छठ पर दिल्ली से बिहार का हवाई किराया 18-20 हजार पार
छठ पूजा और शादी के मौसम से पहले घरेलू उड़ानों का किराया बढऩे पर दिल्ली के व्यापार एवं उद्योग मंडल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखा है। संगठन ने हर हवाई मार्ग पर अधिकतम किराया तय करने की मांग की है। संगठन के अनुसार पिछले 15 दिनों में किराया करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ा है। उसके सर्वे में दिल्ली से पटना का किराया 18,000 रुपये और दरभंगा का 20,000 रुपये बताया गया है। दिल्ली से मुंबई का किराया 15,000 रुपये और बेंगलुरु का 16,000 से 18,000 रुपये बताया गया है। संगठन के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि 20 नवंबर से शादी का मौसम शुरू होगा और छठ के लिए भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। किराये में बढ़ोतरी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। संगठन ने अधिक मांग वाले मार्गों पर उड़ानें बढ़ाने की भी मांग की है।

No comments