Breaking News

महिला के बैंक खाते से एक लाख 15 हजार निकले

श्रीगंगानगर के हरमिलापी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 15 हजार रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर हो गये। कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरमिलापी कॉलोनी निवासी ज्योति पत्नी संदीप अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरा पीएनबी में बैंक खाता है। विगत 30 अक्टूबर को मैंने बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाई तो खाते में एक लाख 15 हजार रुपए थे। इसके बाद 2 नवम्बर को स्टेटमेंट चैक किया तो खाते से एक लाख 15 हजार रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर हुआ मिला।

No comments