Breaking News

अब रैपिडो, ओला-उबर में चलेगी आपकी निजी बाइक-स्कूटर, गडकरी ने दी हरी झंडी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वे प्राइवेट रूप से रजिस्टर्ड बाइक और स्कूटर मालिकों को रैपिडो, उबर और ओला जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के जरिए बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति दें. उन्होंने कहा कि इस कदम से देश में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन मालिकों को एक्सट्रा इनकम और रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में यात्रियों को कम लागत में आने-जाने के लिए आसान विकल्प मिल सकेगा. Óराइड: ए शोकेस ऑफ एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विसेजÓ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने राज्य परिवहन आयुक्तों से केंद्र की 'मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025Ó को लागू करने का आग्रह किया.

No comments