पुष्कर मेले से पहले धोरों पर सजा ऊंटों का बाजार
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत से पहले ही रेतीले धोरों पर ऊंटों का बाजार सजने लगा है। राजस्थान और अन्य राज्यों से पशुपालक ऊंट लेकर पहुंच रहे हैं। वे ऊंट बेचने के साथ खरीद भी रहे हैं। पशुपालकों के अनुसार ऊंटों की कीमत 30 हजार से 90 हजार रुपये तक है। खरीदारों में सांचौरी नस्ल के ऊंटों को लेकर खास दिलचस्पी है। नागेलाव निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि वह अब तक आठ ऊंट खरीद चुके हैं। इनमें चार सांचौरी और चार बाड़मेरी नस्ल के हैं।

No comments