Breaking News

शिखर अग्रवाल के खिलाफ जांच प्रदूषण नियंत्रण मंडल तक पहुंची

राजस्थान में 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ चल रही एसीबी की जांच राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तक पहुंच गई है। एसीबी ने राज्य प्रदूषण मंडल को पत्र भेजकर शिखर अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रोजेक्ट्स को दी गई पर्यावरणीय स्वीकृतियों का रिकॉर्ड मांगा है। इससे पहले एसीबी ने वित्त विभाग, उद्योग आयुक्त, जयपुर और उदयपुर-अलवर के कलेक्टर तथा सब-रजिस्ट्रार सहित 8 प्रमुख स्थानों पर नोटिस जारी कर संपत्ति खरीद और रियायती पैकेज से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मांगे थे।

No comments