Breaking News

साइबर ठगी की जांच में फ्रीज बैंक खाते खोलने से हाईकोर्ट का इन्कार

साइबर अपराध की जांच के दौरान फ्रीज किए गए बैंक खातों को तुरंत खोलने और मुआवजे की मांग कर रहे कारोबारियों को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में बैंक खातों पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए खाताधारकों को पहले केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत शिकायत निवारण व्यवस्था का पालन करना होगा। न्यायमूर्ति डॉ. नूपुर भाटी ने दो कारोबारी संस्थाओं की याचिकाओं का निस्तारण करते हुए कहा कि निर्धारित शिकायत प्रक्रिया अपनाए बिना सीधे हाईकोर्ट पहुंचना जल्दबाजी है।

No comments