दुकान से नगदी व देशी घी के डिब्बे चोरी
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9 में एक घर में बनी दुकान से नगदी व देशी घी के डिब्बे चोरी हो गये। पुलिस ने गांव में रहने वाले एक युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हंसराज स्वामी ने रिपोर्ट दी कि मेरे घर में दुकान बनी हुई है। विगत 30 अक्टूबर को रात दो बजे शिवलाल नायक मेरी दुकान में घुस गया। दुकान के गल्ले से पांच हजार रुपए व देशी घी के दो डिब्बे चोरी कर लिये। हल्की सी आवाज होने पर मेरी नींद खुली। मैंने शिवलाल नायक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। शिवलाल पहले भी मौहल्ले में काफी चोरी कर चुका है। इससे मौहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है।

No comments