राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की 151वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेशवासियों को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरमÓ की गौरवशाली यात्रा की 151वीं वर्षगांठ की बधाई दी और महान भौतिक विज्ञानी भारत रत्न डॉ. सी.वी. रमन की जयंती पर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्Ó का प्रत्येक स्वर मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस गौरवशाली विरासत से सीख लेते हुए सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

No comments