हारे हुए प्रत्याशी के समर्थन में जुटाए 10 लाख
बालोतरा जिले की भाटाला ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी रामलाल गोदारा के समर्थन में गांव के लोग जुटे। उनके घर पर एक बैठक में लोगों ने 10 लाख रुपए नकद इक_े किए और करीब 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। कुछ लोगों ने चुनाव में इस्तेमाल की गई गाडिय़ों का किराया और डीजल का खर्च लेने से भी मना कर दिया। रामलाल ने कहा कि इक_ा हुई राशि गांव के विकास और एम्बुलेंस के लिए खर्च करेंगे। मामला बालोतरा जिले की पायला कलां पंचायत समिति की भाटाला ग्राम पंचायत का है।

No comments