चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, महिला से लेकर आया था सप्लाई
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने लेबर कोर्ट के निकट बाइक सवार एक युवक को चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक ने महिला तस्कर के नाम का खुलासा किया है। पुलिस इस महिला की तलाश में जुटी है।
थाना प्रभारी सुमन परिहार ने बताया कि वार्ड नम्बर 11 पुरानी आबादी निवासी 27 वर्षीय नवदीप सिंह उर्फ नवी पुत्र बलदेव छिम्पा (हाल निवासी 7 जैड) को गिरफ्तार करके 6.43 हेरोइन बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह खुद भी हेरोइन का नशा करता है। यह चिट्टा मैं महिला पार्क के निकट रहने वाले रजत सोनी की पत्नी से लेकर आया था।

No comments