पेड़ काटते वक्त नीचे गिरने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ पर स्थित एआरजी रिसोर्ट पैलेस में पेड़ काटते वक्त नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र भगवती निवासी वार्ड नम्बर 1 गली नम्बर 5 श्रीगंगानगर था। राजकुमार पेड़ काट रहा था। इसी दौरान नीचे गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

No comments