Breaking News

फिरौती की धमकी के बाद सीपीआईएम का थाने पर प्रदर्शन

श्रीगंगानगर जिला परिषद के जोन नम्बर 34 से सीआईपीएम के उम्मीदवार बेअंत सिंह को गैंगस्टर द्वारा धमकी देने के बाद कार्यवाही करने की मांग को लेकर सीटू कार्यकर्ताओं ने सदर पुलिस थाना के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बेअंत सिंह को सुरक्षा उपलब्ध करवाने व गैंगस्टर विशाल पचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गौरतलब है कि बेअंत सिंह ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया था कि गैंगस्टर ने मेरे से चुनाव नहीं लडऩे और दो करोड़ रुपए की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

No comments