325 किमी की आस्था यात्रा, कदम-कदम पर बालाजी का नाम
आस्था जब कदमों का रूप लेती है तो मंजिल की दूरी मायने नहीं रखती। श्रीगंगानगर और आसपास के कस्बों से सालासर बालाजी धाम की करीब 325 किलोमीटर की पैदल यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न पैदल यात्री संघ 11 और 12 अक्टूबर को सालासर के लिए रवाना होंगे।
एक संघ में सामान्यत: 20 से 60 श्रद्धालु शामिल होते हैं। करीब 10-11 दिन की इस यात्रा का खर्च भी संघ के सदस्य आपस में मिलकर उठाते हैं। यात्रा के दौरान भोजन, नाश्ता, पानी, खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर और खाना बनाने के लिए कुक तक ट्रैक्टर-ट्रॉली में साथ चलते हैं।

No comments