सुबह 10 से 4 बजे तक रहेगा स्कूल समय
श्रीगंगानगर जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों के समस्त एकल पारी के विद्यालयों के संचालन समय में पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार से शीतकालीन समय-सारिणी लागू कर दी गई।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से समय परिवर्तन की तारीख में संशोधन किए जाने के बाद आज से स्कूलों का समय से बदल गया है।
शिक्षा विभाग के संशोधित निर्देशों के अनुसार प्रदेश के एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों का समय आज से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

No comments