Breaking News

राजस्थान में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को लग रहे पंख, भजनलाल सरकार का 'सड़क कनेक्टिविटी' को लेकर संदेश

राजस्थान में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को पंख लग रहे है. भजनलाल सरकार का 'सड़क कनेक्टिविटीÓ को लेकर संदेश दिया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सुदृढ़ सड़कें गांवों-बाजारों और शहरों को विकास से जोडऩे की कड़ी है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नॉन पेचेबल-मिसिंग लिंक सड़कों के कायाकल्प की पहल साकार हो रही है. सड़कों के सुधार से लोगों का आवागमन ज्यादा सुरक्षित-सुविधाजनक होगा. सरकार प्रदेश के हर कोने-कोने तक विकास की गति पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सड़क तंत्र मजबूत होने से गांव और शहर बेहतर तरीके से कनेक्ट होंगे.

No comments