राजस्थान: पुलिस का बड़ा फैसला- सरकारी ई-मेल से अमेजन, फ्लिपकार्ट और जोमैटो पर खाता बनाने पर रोक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित साइबर हमलों, अनधिकृत पहुंच और पासवर्ड चोरी के खतरे को देखते हुए सरकारी ई-मेल के इस्तेमाल पर सख्ती की है। अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी आधिकारिक ई-मेल आईडी से अमेजन, फ्लिपकार्ट और जोमैटो जैसी निजी या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खाते नहीं बना सकेंगे।

No comments