राजस्थान पुलिस की सख्त चेतावनी, युवा हो जाएं सावधान
राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी कर आमजन, खासकर छात्रों और युवाओं को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब, गेम फंड या आसान कमाई के नाम पर चल रहे विज्ञापनों के जरिए ठग लोग बैंक अकाउंट किराए पर मांग रहे हैं। लेकिन पुलिस साफ कहती है कि पैसों के लालच या अनजाने में अपना अकाउंट, यूपीआई या एटीएम कार्ड किसी अजनबी को देना आपको साइबर अपराध का भागीदार बना सकता है।
जाने-अनजाने में किराए पर दिया बैंक अकाउंट आपको जेल की हवा खिला सकता है। याद रखें- किराए पर दिया गया हर बैंक अकाउंट साइबर फ्रॉड के काम आता है। यदि कोई फ्रॉड होता है तो सारी जिम्मेदारी अकाउंट होल्डर की ही होगी। सबसे पहले बैंक अकाउंट होल्डर ही गिरफ्तार होता है।

No comments