'मिशन पंचायत चुनाव' में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों की सुगबुगाहट तेज होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और धरातल पर व्यूह रचना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देते हुए एक बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश और 'ग्रीन सिग्नलÓ मिलने के बाद पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए समन्वयकों की एक जंबो सूची जारी कर दी है।
जारी की गई इस सूची के तहत प्रदेश की 152 पंचायत समितियों के लिए विशेष तौर पर समन्वयकों की नियुक्तियां की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुकी हैं।

No comments