खाई में गिरी स्कूल बस, चालक फरार
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा क्षेत्र में आज सोमवार सुबह फतेहपुरा खुर्द नदी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रही एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरी. गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना में किसी भी बच्चे या स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई. सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी राहत की सांस ली है.
हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी. जैसे ही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी, उसमें सवार बच्चों के बीच भारी चीख-पुकार मच गई. बच्चे बुरी तरह सहम गए और रोने लगे. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत अपने काम छोड़कर मौके की तरफ दौड़ पड़े.

No comments