Breaking News

बम धमाके की साजिश

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बॉर्डर से भारतीय सीमा में आये हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद करके दो युवकों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार रावला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत 12 केएनडी के चक 4 केएनएमडब्ल्यू की टेल पर संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक सामग्री, दो पिस्टल, चार मैगजीन, 650 कारतूस, चार जोड़ी बैटरी व दो रिमोट बरामद किये हैं। ये हथियार बीती रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए हैं। बॉर्डर पार से विस्फोटक सामग्री आने से आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान, भारत में किसी बड़ी साजिश की तैयारी कर रहा था।

No comments