पूरे देश में फैले बैंकिंग भर्ती रैकेट का पर्दाफाश
सीबीआई ने दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में फैले बैंकिंग भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट में दूसरे की जगह परीक्षा देने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एजेंसी ने बताया कि उसने इस रैकेट से जुड़े चार मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंस्पेक्टर भी शामिल है। सीबीआई की मुंबई स्थित स्पेशल टास्क ब्रांच ने कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की और रैकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोप है कि ये लोग सिलेक्शन प्रोसेस के कई चरणों में असली उम्मीदवारों की जगह खुद परीक्षा देते थे। इससे सरकारी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर असर पड़ा और असली उम्मीदवारों को उनके हक के मौके नहीं मिल पाए।

No comments