Breaking News

अनुराग कला निकेतन में आज होगा लंका दहन

श्रीकरणपुर में अनुराग कला निकेतन के रंगमंच पर आयोजित रामलीला में आज हनुमान जी द्वारा लंका दहन का रोमांचक मंचन होगा। प्रसंग में हनुमान जी की वीरता, साहस और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। रामलीला को प्रभावशाली बनाने में पर्दे के पीछे भी कलाकारों की टीम जुटी है। अविनाश नारंग और चैनी मोंगा कलाकारों की वेशभूषा, रूप-सज्जा और पात्रों के अनुरूप तैयारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments