Breaking News

सवाईमाधोपुर में पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास:टायर के नीचे पैर आने से घायल

सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में आज मंगलवार सुबह भेड़ोला रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई। दोनों को चौथ का बरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां से सवाई माधोपुर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार अपनी गाड़ी खड़ी कर टॉयलेट करने उतरे थे। वापस गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें देखकर ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान कॉन्स्टेबल का पैर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया।

No comments