राजस्थान में वोटिंग के भाजपा प्रत्याशी हीराराम की मौत
राजस्थान में 3314 ग्राम पंचायतों में पहले चरण के सरपंचों व वार्ड पंचों के लिए जारी वोटिंग के बीच डीडवाना-कुचामन जिले के नावां पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हीराराम बाज्या की मौत हो गई। वे नावां पंचायत समिति के वार्ड 19 महाराजपुरा से चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी की अचानक मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह खेत में काम करते समय भाजपा प्रत्याशी हीराराम बाज्या की मौत हो गई। बता दें कि नावां पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड 19 से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान थे।

No comments