केबिन में एटीएम बदल कर 47 हजार रुपए निकाले
हनुमानगढ़ के पल्लू कस्बे में स्थित एटीएम केबिन में आये चार-पांच युवकों ने एक युवक का एटीएम बदल कर 47 हजार रुपए निकाल लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव गुलाबगढ़ निवासी लाधुराम जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा विक्रांत राज निजी बैंक के एटीएम पल्लू से रुपए निकालने गया था। इसी दौरान दो कारों में सवार होकर आये चार-पांच युवक एटीएम में आये। मेरे बेटे को बातों में उलझा कर उससे एटीएम बदल लिया और वहां से रावतसर की तरफ चले गये।

No comments