कुलधरा गेट पर टूरिस्ट्स से बदसलूकी, दो आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुलधरा के गेट पर टिकट और एंट्री को लेकर टूरिस्ट और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मामला उस समय गंभीर हो गया, जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टूरिस्ट्स ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन पर बंदूक तानकर बदसलूकी कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, एक युवक के पास दिखाई दे रही बंदूक जांच में खिलौना निकली।

No comments