लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़
उत्तर प्रदेश में 9 दिनों से बारिश नहीं हुई, लेकिन बांधों से छोड़े गए पानी के कारण 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। लखनऊ के 40 हजार घरों में गोमती नदी का पानी घुस गया। 10 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांवों में बाढ़ हैं। करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 92,730 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments