Breaking News

राजस्थान में टाउनशिप पॉलिसी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

राजस्थान में टाउनशिप पॉलिसी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी है। सरकार ने एकल पट्टा जारी करने के लिए जमीन की न्यूनतम सीमा 750 वर्गमीटर से घटाकर 500 वर्गमीटर करने के प्रस्ताव को आखिर अंतिम रूप दे दिया है। इससे 500 से 749 वर्गमीटर तक की कृषि भूमि वाले भू-स्वामियों के लिए भी एकल पट्टा लेने का रास्ता खुल जाएगा। इसके साथ ही जमीन के सब-डिवीजन (उपविभाजन) के नियमों में भी बदलाव का प्रस्ताव है। अभी एक भूखंड के सब-डिवीजन के बाद अधिकतम चार भूखंड ही सृजित किए जा सकते हैं।

No comments