देशभर में चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो रही: चिरंजीराव
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी चिरंजीराव ने मंगलवार को नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद से सड़क तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देशभर में चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो रही। 10 से 20 अक्टूबर के बीच एसआईआर के नाम पर वोट काटने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा रोष मार्च निकाला जाएगा।
No comments