पंजाबी भाषा व संस्कृति से जुड़ी मांगों को लेकर समिति ने सौंपा मांग-पत्र
श्रीगंगानगर में पंजाबी भाषा विकास समिति, राजस्थान ने पंजाबी भाषा, संस्कृति और विद्यार्थियों से जुड़ी तीन मांगों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष स. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के प्रतिनिधि स. समनदीप सिंह से मुलाकात की। ब्लॉक प्रधान सरदार अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांग-पत्र सौंपा। समिति ने प्रारंभिक विद्यालयों की -14 खेल प्रतियोगिताओं में गतका शामिल करने, विद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में पंजाबी लोकनृत्य व गीतों को समान महत्व देने तथा पंजाबी विषय के लंबित प्रस्तावों का निस्तारण कर विद्यार्थियों की मैपिंग के आधार पर एल-2, वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता के पद सृजित करने की मांग रखी।

No comments