खुदाई में मिलीं जैन प्रतिमाओं पर पेश कर सकते दावा
उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के जुड़ा गांव में जमीन के समतलीकरण और खुदाई के दौरान मिलीं 8 प्राचीन जैन प्रतिमाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अधिसूचना जारी की है।
उदयपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने भारतीय निखात निधि अधिनियम, 1878 की धारा 5 के तहत संभावित दावेदारों से अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से 5 महीने के अंदर लिखित दावा प्रस्तुत करने को कहा है। प्रशासन के अनुसार- ग्राम पंचायत जुड़ा के स्वामित्व वाली आराजी संख्या 191 में स्थित प्राचीन मंदिर के खंडहर के पास खुदाई के दौरान पत्थर की 8 जैन प्रतिमाएं मिली थीं।

No comments