Breaking News

बनास नदी पर बनेगा अनोखा हैंगिंग ब्रिज, बीसलपुर में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

जयपुर, अजमेर और टोंक की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध की पहचान में अब आधुनिक इंजीनियरिंग का नया अध्याय जुडऩे जा रहा है। बांध की डाउनस्ट्रीम बनास नदी पर प्रस्तावित एक्स्ट्रा-डोज्ड हैंगिंग ब्रिज क्षेत्र के आवागमन को सुगम करने के साथ पर्यटन की नई संभावनाएं भी खोल सकता है। करीब 144.21 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति वाली इस परियोजना के तहत पुल और एप्रोच रोड को मिलाकर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित पुल एक्स्ट्रा-डोज्ड पीएससी बॉक्स ब्रिज तकनीक पर आधारित होगा।

No comments