रोटरी ने शुरू किया पौधारोपण अभियान
श्रीगंगानगर में रोटरी क्लब मारवाड़ एवं रोटरी क्लासिक के सौजन्य से शुक्रवार को पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। सूरतगढ़ मार्ग पर किसान चौक से नेतेवाला मोड़ तक करीब 400 विभिन्न किस्मों के पौधे लगाये जायेंगे। एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार ने पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. राकेश बंसल एवं डॉ. प्रखर बंसल के नेतृत्व में क्लब से जुड़े सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रेम गर्ग ने बताया कि सफेद चम्पा, गजरेला आदि के सजावटी और छायादार पौधे लगाये जा रहे हैं।

No comments