Breaking News

नगर परिषद और यातायात पुलिस चलाएगी अभियान

श्रीगंगानगर नगर परिषद आयुक्त मिल्खराज चुघ की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दीपावली पर्व से पूर्व शहरी क्षेत्र में दुकानों का सामान सड़कों पर सामान रखने, यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों और मुख्य मार्गों पर यातायात में बाधक बनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद और यातायात थाना पुलिस मिलकर शहर में अभियान चलाकर शहर की सड़कों पर दुकानों से बाहर रखे सामान और पट्टे आदि को जब्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य बाजार और मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित करने वालों के चालान किए जाएंगे।

No comments