ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत:परिजनों और अन्य लोगों ने ट्रक के केबिन में लगाई आग
उदयपुर शहर में तीतरड़ी गुप्तेश्वर रोड पर आज सुबह करीब 8 बजे ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं महिला के परिजनों और आस-पास के लोगों ड्राइवर को पकड़कर ट्रक के केबिन में आग लगा दी। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पर देरी से पहुंचने का भी आरोप लगाया।
सूचना पर सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को भीड़ से छुड़वाया और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

No comments