9वां वैश्विक शिखर सम्मेलन: 23 से जुटेंगी 6 हजार से अधिक नामचीन हस्तियां
आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 23 अक्टूबर से वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। संस्थान के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से धर्म, अध्यात्म, राजनीति, समाजसेवा, पर्यावरण, विज्ञान, व्यापार और शिक्षा जगत की 6 हजार से अधिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
सम्मेलन को लेकर शांतिवन परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल डायमंड हॉल में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। आयोजन का स्वागत सत्र 23 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुख्य शुभारंभ 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होने का कार्यक्रम है।

No comments