जयपुर मेट्रो फेज-2 से पहले उठी एलिवेटेड रोड की मांग
जयपुर के खासाकोठी पुलिया पर जाम से परेशान शहरवासी अब यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग कर रहे हैं। लोगों ने पुलिया को अनुपयोगी बताते हुए इसे तोडऩे और कलक्ट्रेट सर्कल से गवर्नमेंट हॉस्टल तक एलिवेटेड रोड बनाने का सुझाव दिया है। वहीं, मेट्रो फेज-2 के प्रस्तावित कॉरिडोर को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात सुधार की योजना अभी से बननी चाहिए।
मेट्रो फेज-2 के प्रस्तावित रूट के साथ ही यहां फ्लाईओवर की जरूरत पर फैसला नहीं हुआ, तो बाद में रास्ता निकालना महंगा और मुश्किल होगा।

No comments