राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा
राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारकों की महंगाई राहत में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद दोनों की दर 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत होगी। इससे सात लाख से अधिक कर्मचारियों और पांच लाख से ज्यादा पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। कर्मचारियों को बढ़ी हुई राशि नवंबर के वेतन के साथ दिसंबर में नकद मिलेगी। जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया उनके सामान्य भविष्य निधि खातों में जमा होगा। पेंशनधारकों को बढ़ी हुई महंगाई राहत नकद मिलेगी।

No comments