Breaking News

अर्नब तूफान ने राजस्थान में छुड़ाई धूजणी, एक झटके में 8 डिग्री तक लुढ़का पारा

राजस्थान में अर्नब तूफान के असर से हुई बारिश और उसके बाद चली सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई शहरों में दिन का तापमान एक झटके में 7 से 8 डिग्री तक नीचे आ गया। हालात ऐसे रहे कि धूप निकलने के बावजूद लोगों को दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ। बारिश और ठंडी हवा के चलते अचानक बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन में धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नवंबर की शुरुआत साफ मौसम के साथ होने की संभावना है।

No comments