चौमूं में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा
चौमूं शहर में आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा रींगस रोड स्थित अंजनी हनुमान माता मंदिर के पास हुआ।
मृतक की पहचान राधेश्याम सैनी के रूप में हुई है, जो सलीमपुर कासगंज, यूपी के रहने वाले थे। राधेश्याम अपने परिवार के साथ कई सालों से चौमूं में रह रहे थे। वह अपने घर से हाडौता की ओर जा रहे थे, तभी पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

No comments