राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारी बने आईएएस
केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने आज मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह पदोन्नति 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों की हुई है। इस चयन प्रक्रिया में कुल 18 रिक्त पदों में से 16 नामों की अनुशंसा कर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जबकि पुराने मामलों से जुड़े 3 अधिकारियों के लिफाफे बंद रखे गए थे। इस पदोन्नति के बाद अब राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल और तबादलों की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments