अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन शुरू: नई दिल्ली में जुटे 153 देशों के खरीदार
नई दिल्ली में भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 की शुरुआत आज शुक्रवार को हो गई है। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में चावल के कारोबार, निर्यात के नए बाजार और वर्ष 2027 में कीमतों के संभावित रुख पर चर्चा होगी। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अब तक 32,467 पंजीकरण हुए हैं। इनमें 153 देशों के 4,856 खरीदार शामिल हैंयह चावल के निर्यातकों, खरीदारों और कारोबार से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने वाला अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 65 वक्ता हिस्सा लेंगे।

No comments