Breaking News

एनसीईआरटी ने शिक्षकों के लिए शुरू किया 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स

एनसीईआरटी ने कक्षा 6 से 8 तक के विज्ञान शिक्षकों के लिए 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों की विज्ञान विषय पर समझ मजबूत करने के साथ उनके शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है। कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को विज्ञान पढ़ाने की नई शिक्षण पद्धतियों, अध्ययन सामग्री और प्रभावी कक्षा-कक्ष रणनीतियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों की सीखने की जरूरतों के अनुसार शिक्षण रणनीति और प्रभावी लेसन प्लान तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

No comments