ड्रग एक्टिविस्ट हत्याकांड, विरोध में पंजाब बंद, बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद बुलाया गया है। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं है, लेकिन छात्र नहीं आए हैं।
किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सभी जिलों में बाजार भी बंद रखे गए हैं। बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बंद के लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है। इस दौरान सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं की छूट है।

No comments