Breaking News

केलादेवी मेले के लिये अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जायेगी

राजस्थान के करौली में शारदीय नवरात्र के दौरान केलादेवी मेले की भीड़ एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कोटा के सोगरिया स्टेशन से मथुरा तक 13 दिनों के लिए अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासनिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 12 डिब्बों वाली सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट ट्रेन के 14 अक्तूबर से 26 अक्टूबर तक दोनों तरफ 13 -13 फेरे होंगे।

No comments