Breaking News

40 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का रीडर और होमगार्ड चालक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इकाई बांसवाड़ा ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसवाड़ा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिपिक ग्रेड प्रथम के लिए 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड चालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में मुख्य भूमिका होने के कारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के रीडर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी बांसवाड़ा को प्राप्त शिकायत के अनुसार, परिवादिया को जमानत मिलने के उपरांत उसकी जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने और आगे प्रकरण में सहायता प्रदान करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

No comments