नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद में सीएम ने किया महिलाओं से संवाद
श्रीगंगानगर मे जिला स्तरीय नारी शक्ति एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक द्वारा राजीविका एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक जैन ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
No comments